हरिद्वार। अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने परिषद की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में मां मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर स्थित अखिल भारतीय सनातन परिषद के केंद्रीय कार्यालय में पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने महामंडलेश्वर स्वामी महेशानंद गिरी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया।
उमाकांत द्विवेदी को उत्तर प्रदेश का राज्य संयोजक नियुक्त किया। विष्णु तिवारी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, योगेश कुमार उत्तराखंड प्रदेश का सदस्य नियुक्त किया। सोनी जितेंद्र धीरज लाल गुजरात प्रदेश के संयोजक/अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं, अर्चना शर्मा और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया।