देहरादून। दून पैरामेडिकल कॉलेज के बैच 2019 को बैच 2020 ने विदाई दी। दून विवि के पास एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में बीएमआरआईटी, ओटीटी और बीएमएलटी के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत एवं नाटकों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। मोहम्मद रैय्यान, अजय सिंह को बेस्ट सपोर्टिव सीनियर, अभिषेक नौटियान को मिस्टर फेयरवेल, पूजा जोशी को मिस फेयरवेल, आंचल नौटियाल को मिस स्पार्क, अरविंद सिंह को मिस्टर स्पार्क, बबीता बिस्ट को मिस ब्यूटीफुल चुना गया।
मुख्य अतिथि निदेशक डा. आशुतोष सयाना ने छात्र-छात्राओं को सराहा। कहा कि कोविड में उन्होंने बेहतरीन कार्य किया। आगे भी मरीजों के लिए सेवाभाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य महेंद्र भंडारी, चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट निधि काला, ऋतिक जैरवान, अनुज मलासी, मोहम्मद उबैश, गुफरान अहमद, साची सक्सेना, प्रतिष्ठा वत्स, कोमल राजपूत, अंकुश पाल, शैलजा कंडारी आदि मौजूद रहे।