रुड़की। बिजली की लाइनों में फॉल्ट आने और ट्रांसफार्मर खराब होने से शहर के कई इलाकों में बुधवार देररात से गुरुवार दोपहर बाद तक कई बार बिजली गुल होती रही। इससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली का लोड भी बढ़ने लगा है। इससे ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण लोड पड़ने पर खराब होने लगे हैं।
खंजरपुर में बुधवार देररात ट्रांसफार्मर में खराबी आने से बिजली गुल हो गई। आधी रात में बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। चावमंडी में गुरुवार सुबह पांच बजे से दोपहर बाहर बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे सैनिक कॉलोनी, चावमंडी और मालवीय चौक के आसपास की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।