सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने 9 मई और 10 मई 2025 को 9वें इन्विटेशनल टेनिस टूर्नामेंट की मेजबानी की। इस टूर्नामेंट की मेजबानी सेलाकुई इंटेरनेशनल स्कूल द्वारा खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा खेलभावना के साथ खेल प्रतिस्पर्धा का उत्सव मनाने हेतु की गई
इस टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण मेजबान विद्यालय सहित देश के 8 प्रतिष्ठित विद्यालयों की भागीदारी रहीI जहाँ देश के युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपने-अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा को निखारा।
भाग लेने वाली टीमों में मेजबान सेलाकुई स्कूल के साथ द एशियन स्कूल, ब्राइटलैंड्स स्कूल, टोंसब्रिज, कसीगा स्कूल देहरादून, जी.डी. गोयनका देहरादून, डीपीएस देहरादून, लारेंस स्कूल सनावर से 32 से अधिक टेनिस खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता अंडर-14 गर्ल्स एंड बॉयज, अंडर 19 गर्ल्स एंड बॉयज, अंडर 19 डबल गर्ल्स एंड बॉयज केटेगरी में आयोजित हुईI