हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान बसों की आवाजाही शहर में बंद रही। जिसके चलते लोगों को काफी दूर तक पैदल चलना पड़ा। वहीं दूसरी ओर आरोप है कि रिक्शा एवं ई-रिक्शा चालकों ने कांवड़ियों एवं सवारियों से मनमानी किराया वसूले।
दिल्ली से आए मोहशिन ने बताया कि उनको देहरादून जाना है। लेकिन कोई वाहन नहीं मिलने के कारण पैदल जा रहा हूं। पानीपत से बाइक में कांवड़ लेने पहुंचे सतबीर ने बताया कि चंडी चौक से वीआईपी घाट तक लगभग एक किलोमीटर की दूरी का एक सवारी से सौ रुपये प्रति यात्री चालकों द्वारा वसूला गया।