जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बाल श्रम के रोकथाम को लेकर को जागरूकता रैली आयोजित की गई। प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर नुमाइश खेत मैदान से रवाना किया। इस अवसर पर श्रम विभाग,चाइल्ड वेलफेयर समिति के अधिकारी भी मौजूद रहे।
जागरूकता रैली में नगर क्षेत्र के तीन विद्यालय छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। यहां पर छात्र-छात्राओं ने 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे को श्रम में शामिल नहीं होने को लेकर विभिन्न प्रकार के पोस्टर और बैनर से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। 14 वर्ष आयु से कम बच्चों को उनके माता-पिता ने उसे स्कूल भेजने की भी अपील की गई।
वही रैली को रवाना करते हुए प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में बाल श्रम और बाल विवाह रोकने को लेकर सभी को अपने स्तर से प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि 14 वर्ष आयु तक के बच्चों का पठन-पाठन उनके मूल अधिकार हैं। जिसका सम्मान और अनुपालन हम सभी को करना चाहिए। बाल श्रम करने वाले संस्थानों, प्रतिष्ठानों व्यक्तियों को दंड आदि के प्रावधानों के बारे में भी जागरूकता रैली के दौरान प्रचार प्रसार किया गया।