रुड़की। क्षेत्र में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते गी-सईदपुर गांव में ग्रामीण का पुराना मकान गिर गया। उस समय घर में कोई नहीं था। प्रशासन की टीम मौके पर भेजी गई। गीसईदपुर गांव में भोपाल का पुराना पक्का मकान है। सोमवार को अचानक मकान गिर गया लेकिन उस समय घर में कोई था। घर में दो दुपहिया वाहन खड़े थे।
मकान गिरने की जानकारी भोपाल को मिली। वह घर पहुंचे तो बाइकें मकान के मलबे में दबी थी। जिसे अन्य ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। मकान स्वामी भोपाल ने बताया कि कुछ समय पहले ही वह मकान से बाहर निकले थे। घर में रहने पर बड़ा हादसा हो सकता था। भगवानपुर तहसीलदार दयाराम ने बताया कि मामले में लेखपाल को भेजकर जांच कराई जा रही है।