रुडकी। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने बाइक सवार से देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पिछले सप्ताह भी सोलानी पार्क के पास देर रात एनएचआई कर्मी को बाइक सवारों ने कंधे में गोली मार दी थी। पिछले सप्ताह कांवड़ यात्रा शुरू हो गई थी। जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। ऐसे में बाइक सवार के पास तमंचा और जिंदा कारतूस मिला है।
गंगनहर कोतवाली के उपनिरीक्षक विक्रम सिंह बिष्ट, कॉन्स्टेबल अजयवीर और ईश्वरचंद शनिवार रात ग्यारह बजे के आसपास गश्त पर थे। इस बीच बाइक सवार आता दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। शक गहरा जाने पर मनन पुत्र अमन त्यागी निवासी गांव छाछरेकी शाखुपुर पंन्डैन जिला सहारनपुर को पकड़ा गया। जिसके पास से देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।