रुडकी। पुलिस ने रहमतपुर गांव के शिव मंदिर में चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी रविंद्र गिरी ने तहरीर देकर बताया कि गांव के शिव मंदिर से अज्ञात चोरों ने बैटरी, घंटा और चांदी का नाग चोरी कर लिया है।
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने चोरों की तलाश में एसआई नवीन नेगी के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि रहमतपुर कब्रिस्तान के पास से मंदिर में चोरी करने के आरोपी खड़े है। जिसके बाद पुलिस ने आबाद उर्फ बादु और शमशेर निवासी महमूदपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में जमशेद अली और इलियास अली आदि शामिल रहे।