हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने ‘50 दिन एक सौ पचास काम के तहत विभिन्न कार्यों का शुभारंभ किया। गंगा नगरी वार्ड 3 में यात्री शेड, स्पीड ब्रेकर, पांच सोलर लाईट, केशव नगर वार्ड 13 में तीन सड़क, हाई मास्ट लाईट, पुलिया, स्वागत द्वार, सात सोलर लाईट, वाटर हार्वेस्टिंग, दीपगंगा अपार्टमेंट में हाई मास्ट लाईट, यात्री शेड, तीन पार्कों में 12 सोलर लाईट, कलेक्ट्रेट कॉलोनी में यात्री शेड, पांच सोलर लाईट का शुभारंभ किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सभासद पंकज चौहान व हरिओम चौहान, हरीश तिवारी, नितेश सिंह, सुधांशु राय, संदीप त्यागी, प्रदीप शर्मा, दीपक नौटियाल, रितु ठाकुर, संध्या सिंह, पवन सैनी, अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, सुनील कौशिक, अर्जुन चौहान, भागेश्वरी, जयवीर त्यागी, प्रदीप चंदेल, कुंदन सिंह, शशिकांत त्यागी, आशीष कुमार, संजय चौहान, आलोक चौहान, केशव चौहान, दिनेश चंद्रा, पंकज पटेल, पदम राजपूत, जोगिंदर पवार, देवेंद्र कुमार, मिंटू मंगोलिया, देवेंद्र थापा, नरेंद्र चौहान, शिव कांत पाठक, राकेश देव पाल आदि शामिल रहे।