नगर निगम की टीम ने बुधवार को जगजीतपुर क्षेत्र में गंदगी करने वाले एवं पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों की खिलाफ कार्यवाही की।
मुख्य सफाई निरीक्षक विकास चौधरी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने जगजीतपुर क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया।
विकास चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि गंदगी फैलाने और पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों से पांच हजार का जुर्माना वसूला गया।