रुड़की। लगातार मंगलवार रात से तेज बारिश से नदी, नाले उफान पर हैं। नगर की पुरानी कालोनियों में और देहात में कई संपर्क मार्गों पर बरसात का पानी भर गया लेकिन आवाजाही जारी रही। गंगा में जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है। फिर भी पुलिस प्रशासन चौकसी बरत रहा है।
जून के दूसरे पखवाड़े से बरसात शुरू हो चुकी है। बीती रात से फिर बारिश हो रही है। गुरूवार दिन में भी कभी हल्की, कभी तेज बारिश हुई। लगातार बरसात से गंगा और सोलानी नदियां उफान पर हैं। अक्सर सूखी रहने वाली बाणगंगा और पथरी नदी भी पानी से लबालब हैं। दूसरे नालों, रजवाहों में भी पानी का बहाव बढ़ गया है।