न्यूज- कोरियन एंटोनी
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। राजधानी शिमला में भी आज सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। जगह-जगह भूस्खलन के चलते गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में एक नेशनल हाईवे सहित 135 सड़कें यातायात के लिए ठप थीं। एक पुल भी बाधित है।
राज्य में 132 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हैं। इससे कई भागों में बिजली आपूर्ति ठप है। इसके अतिरिक्त 54 जल आपूर्ति स्कीमें भी ठप पड़ी हैं। सबसे ज्यादा सेवाएं, शिमला, मंडी, कुल्लू व सिरमौर जिले में प्रभावित हैं। बारिश के चलते भूस्खलन से निगुलसरी में रामपुर-किन्नौर एनएच-पांच ठप है। राजधानी शिमला में भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन हुआ है। कई भवनों को भी नुकसान हुआ है।